कालपी में बेटी से मिलने आए रिटायर्ड दरोगा की मौत:काम के लिए जाते समय हार्ट अटैक आया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Oct 24, 2026 - 13:43
0
कालपी में बेटी से मिलने आए रिटायर्ड दरोगा की मौत:काम के लिए जाते समय हार्ट अटैक आया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
कानपुर देहात के रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा गोविंद सिंह चौहान (65) की जालौन के कालपी में मौत हो गई। वह यहां अपनी बेटी से मिलने आए थे। शुक्रवार रात काम के लिए जाते समय उन्हें हार्ट अटैक आया। जिससे उनकी जान चली गई। 2025 में लखनऊ से रिटायर हुए थे घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोविंद सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक थे और 2025 में लखनऊ से रिटायर हुए थे। वह पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान के समधी भी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User