संभल में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत:ट्रैक्टर में जुड़ी थ्रेसर मशीन ने टक्कर मारी, 20 मिनट दबा रहा
संभल थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे मशीन के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे दूसरे जिले में इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रात 12:45 बजे रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना असमोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात की है। हादसा शुक्रवार रात करीब 8 बजे सेंधरी चौराहे पर हुआ। सैदपुर जयराम गांव निवासी सुनील कुमार (21) सेंधरी बाजार से बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से जुड़ी थ्रेसर मशीन से टकरा गई। टक्कर के बाद वह मशीन के नीचे दब गया। बताया गया कि वह करीब 20 मिनट तक नीचे दबा रहा। ग्रामीणों की मदद से निकाला, अस्पताल में तोड़ा दम हादसे की सूचना मिलने के करीब 15 मिनट के भीतर मढ़न पुलिस चौकी प्रभारी अनुज चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल सुनील को थ्रेसर मशीन के नीचे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली पहुंचाया। वहां से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे दूसरे जिले में इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार की मदद करता था सुनील के पिता मजदूरी करते हैं। दो भाइयों और एक बहन में सुनील दूसरे नंबर पर था। वह कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार के खर्च में हाथ बंटाता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और थ्रेसर कब्जे में लिए पुलिस ने ट्रैक्टर और उससे जुड़ी थ्रेसर मशीन को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)