AOM सुसाइड मामले में तीसरे दिन भी प्रदर्शन:कर्मचारियों का DRM दफ्तर तक पैदल मार्च, Sr. DOM के ट्रांसफर और उच्चस्तरीय जांच की मांग

Nov 04, 2026 - 22:42
0
AOM सुसाइड मामले में तीसरे दिन भी प्रदर्शन:कर्मचारियों का DRM दफ्तर तक पैदल मार्च, Sr. DOM के ट्रांसफर और उच्चस्तरीय जांच की मांग
आगरा रेल मंडल में सीनियर DOM कुलदीप मीना के खिलाफ नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (NCRMU) का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को लाल झंडा यूनियन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यूनियन ने स्वर्गीय AOM अभिषेक सिंह कुशवाहा के लिए न्याय की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक सीनियर DOM कुलदीप मीना का आगरा से तबादला नहीं होता और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच नहीं कराई जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि NCRMU के कामरेड चुप नहीं बैठेंगे और रेल प्रशासन को भी अपनी मांगों पर ध्यान देने के लिए मजबूर करेंगे। प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सीनियर DOM के अत्याचार और तानाशाही रवैये से परिचालन विभाग के कर्मचारियों में भय का माहौल है। कर्मचारी खुलकर काम नहीं कर पा रहे हैं। स्वर्गीय अभिषेक सिंह कुशवाहा के मामले में न्याय मिलना जरूरी है। NCRMU ने ऐलान किया कि दिनांक 05.11.2026 को यूनियन कार्यालय से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके जरिए रेल प्रशासन का ध्यान मांगों की ओर खींचा जाएगा। यूनियन ने उम्मीद जताई कि रेल प्रशासन उनकी मांग के अनुसार जल्द जांच समिति गठित करेगा और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) का तत्काल स्थानांतरण कर कर्मचारियों में व्याप्त भय के माहौल को खत्म करेगा। प्रदर्शन में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश पाठक, केंद्रीय उपाध्यक्ष विजयवीर सिंह, मंडल मंत्री सुकेश यादव, मंडल कोषाध्यक्ष हरिओम भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष संजीव जैन, सहायक मंडल सचिव सतीश शर्मा, साजमा प्रवीन, प्रदीप कनौजिया, शाखा सचिव बृजपाल सिंह, अभिमन्यु वर्मा, पीसी मीना, महेश बघेल, दीपक उपाध्याय, सुरेश चंद, रविंद्र सिंह, आयुष यादव, शाखा अध्यक्ष सावन कुमार, अशोक मीना, असलम खान, सुभाष चंद सहित पदाधिकारी संत राम मीना, विश्वेंद्र सिंह, शिवलाल मीना, हरकेश मीणा, मुकेश गुप्ता और सैकड़ों रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User