भरवारी में रामदल ने रावण का वध किया:101वें दशहरे में रामलीला के बाद रावण दहन, जगह-जगह हुआ स्वागत

Nov 04, 2026 - 23:15
0
भरवारी में रामदल ने रावण का वध किया:101वें दशहरे में रामलीला के बाद रावण दहन, जगह-जगह हुआ स्वागत
कौशांबी के भरवारी पुरानी बाजार में बुधवार देर रात 101वां दशहरा मनाया गया। रात 8 बजे हनुमान मंदिर परिसर से रामदल निकाला गया। एक रथ पर राम, लक्ष्मण और हनुमान सवार थे, जबकि दूसरे रथ पर रावण माता सीता को लेकर निकला। रामदल का जगह-जगह हुआ स्वागत डीजे, ढोल और नगाड़ों के साथ निकले रामदल का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद झांकी मेहता रोड स्थित राम वाटिका पहुंची। वहां राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध हुआ। राम का तीर रावण की नाभि पर लगा, जिससे उसका पुतला जल उठा। पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। हनुमान जी की श्रृंगार चौकी रही आकर्षण का केंद्र भरवारी कस्बे को रंगीन लाइटों से सजाया गया था। साउंड प्रतियोगिता के लिए जगह-जगह साउंड सिस्टम लगाए गए थे। रामदल के आगे चलने वाली सैकड़ों साल पुरानी हनुमान जी की श्रृंगार चौकी आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने जगह-जगह चौकी रोककर पूजा की और प्रसाद चढ़ाया। बच्चों ने विभिन्न पात्रों का रूप धारण कर दर्जनों श्रृंगार चौकियां भी निकालीं। जनप्रतिनिधियों समेत हजारों लोग हुए शामिल रामदल में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संतोष केसरवानी, महामंत्री अमित वर्मा, चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद केसरवानी उर्फ काले और कैलाश चंद्र केसरवानी शामिल हुए। व्यापारी नेता रमेश अग्रहरि, नीरज बनारसी, सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, कांग्रेस नेता हंजला उस्मानी और एडवोकेट राम प्रकाश मिश्रा समेत हजारों लोग मौजूद रहे। दो दिवसीय मेले में लाखों दर्शक पहुंचते हैं भरवारी पुरानी बाजार के दो दिवसीय दशहरे में लाखों दर्शक पहुंचते हैं। मेले की सुरक्षा के लिए प्रमुख चौराहों, रेलवे क्रॉसिंग और रावण मैदान समेत अन्य स्थानों पर पुलिसकर्मियों और महिला कांस्टेबलों की तैनाती की गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User