मिर्जापुर में 25 हजार का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार:10.1 किलो गांजा और 11 हजार रुपए मिले; मथुरा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

Oct 30, 2026 - 23:25
0
मिर्जापुर में 25 हजार का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार:10.1 किलो गांजा और 11 हजार रुपए मिले; मथुरा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
मिर्जापुर में अहरौरा पुलिस ने शुक्रवार को गांजा तस्करी के मामले में 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 किलो 100 ग्राम गांजा और बिक्री के 11 हजार रुपए बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान बिहार के छपरा-सारण निवासी वीरेश कुमार महतो के रूप में हुई है। वह फिलहाल हरियाणा के गुरुग्राम में रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराधियों और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद अहरौरा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में केडी होटल के पास घेराबंदी कर वीरेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.100 किलोग्राम गांजा और गांजा बेचकर मिले 11 हजार रुपए बरामद किए गए। मड़िहान थाने में दर्ज हैं दो मुकदमे पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मड़िहान थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी वजह से उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मथुरा के फरह, गाजियाबाद के कविनगर और लिंक रोड, चंदौली समेत अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। ये मामले आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User