मंडी गेट पर धरने पर बैठा किसान:बोला- ग्राम प्रधान और लेखपाल ने नहीं होने दिया सत्यापन, ट्रॉली लगाकर मंडी का गेट किया बंद

Nov 03, 2026 - 14:28
0
मंडी गेट पर धरने पर बैठा किसान:बोला- ग्राम प्रधान और लेखपाल ने नहीं होने दिया सत्यापन, ट्रॉली लगाकर मंडी का गेट किया बंद
शाहजहांपुर की पुवायां मंडी में धान की तौल न होने से नाराज किसान अमरपाल मंगलवार दोपहर 12 बजे मंडी गेट पर धरने पर बैठ गया। किसान ने मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर ट्रॉली खड़ी कर अन्य गाड़ियों की आवाजाही रोक दी। अमरपाल बंडा थाना क्षेत्र के कैथ जमीन बेहड़ा गांव का निवासी है और सोमवार को दो ट्रॉली धान लेकर मंडी पहुंचा था, जहां अधिकारियों ने उससे फसल का सत्यापन कराने को कहकर तौल रोक दी। ग्राम प्रधान और लेखपाल की साठगांठ का लगाया आरोप अमरपाल ने आरोप लगाया कि उसने विकास कार्यों में धांधली को लेकर ग्राम प्रधान की शिकायत की थी, जिससे रंजिश रखते हुए लेखपाल और प्रधान ने मिलकर उसका सत्यापन नहीं होने दिया। किसान का कहना है कि वह पिछले 15 दिनों से लेखपाल को फोन कर रहा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लेखपाल अक्सर प्रधान के घर बैठकर ही लौट जाते थे। ‘कमीशन का खेल जारी, माफियाओं और बिचौलियों का हो रहा काम’ धरने पर बैठे किसान ने मंडी व्यवस्था पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। अमरपाल ने कहा कि पुवायां मंडी में असली किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है और अधिकारियों की शह पर माफियाओं का धान आसानी से तौला जा रहा है। किसान के मुताबिक, मंडी में महज 10 प्रतिशत असली किसानों का धान खरीदा जा रहा है, जबकि बाकी खरीद दलालों के माध्यम से फर्जी अंगूठे लगवाकर दिखाई जा रही है। मजबूरी में किसानों को बिचौलियों को कम दाम पर धान बेचना पड़ रहा है। अधिकारियों ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और मंडी अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुवायां एसडीएम और मंडी सचिव ने इसे तकनीकी समस्या (Technical Issue) बताया, वहीं मौके पर पहुंचे लेखपाल ने दावा किया कि सत्यापन किया जा चुका है, लेकिन सर्वर समस्या के कारण ऑनलाइन नहीं दिख रहा है। पुलिस ने किसान को समझा-बुझाकर 2 बजे तक प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User