फतेहाबाद में वकीलों का प्रदर्शन:अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में दीवानी बार एसोसिएशन ने जताया रोष
फतेहाबाद में अधिवक्ताओं के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी किए जाने के विरोध में मंगलवार को दीवानी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सामूहिक बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया। सभी अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इलाहाबाद एवं दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने अधिवक्ताओं के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणियों से अधिवक्ता समुदाय में रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने इस प्रकार की टिप्पणियों को न्याय एवं अधिवक्ता समाज की गरिमा के विरुद्ध बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम फतेहाबाद को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि न्यायालयों में लंबित वादों में सामान्य तिथियां नियत की जाएं। वादों की अगली तारीख नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराई जाए। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिसिंह अन्नौटिया, अनिलकुमार शर्मा और अरविन्दसिंह सदस्यगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)