अयोध्या की 11 पंचायतों को मिले नए भवन:विधायक अभय सिंह ने किया लोकार्पण; मयाबाजार और तारुन के लोगों को राहत

Nov 03, 2026 - 14:28
0
अयोध्या की 11 पंचायतों को मिले नए भवन:विधायक अभय सिंह ने किया लोकार्पण; मयाबाजार और तारुन के लोगों को राहत
अयोध्या जनपद के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने विकासखंड मयाबाजार एवं तारुन की 11 ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवनों तथा मयाबाजार की ग्राम पंचायत लालपुर में निर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया। मयाबाजार स्थित अटल सभागार में आयोजित समारोह के दौरान विधायक ने विभिन्न विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। मयाबाजार विकासखंड की ग्राम पंचायत छतरा, अमसिन लचकवा, रुहियांवा-एक, पकरैला, देवासूर्यभानपुर जजवट, देवापुर गंगापुर और जमुनीपुर-दो में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण किया गया। वहीं तारुन विकासखंड की ग्राम पंचायत इमलिया, जाना और सिहोरिया में भी आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का उद्घाटन हुआ। इसके साथ ही ग्राम पंचायत लालपुर में निर्मित अन्नपूर्णा भवन भी जनता को समर्पित किया गया। इन भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विकास एवं पोषण संबंधी सेवाओं के संचालन को बेहतर आधारभूत सुविधा मिलेगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। समारोह की अध्यक्षता मयाबाजार ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर मयाबाजार एवं तारुन के खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, ग्राम प्रधान, संबंधित कोटेदार, अधिकारी-कर्मचारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User