मंत्री संदीप-भाई सौरभ की शादी का गांव में भी जश्न:नातियों की शादी के मंगल गीतों पर 90 साल की रामवती देवी भी झूमीं
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी की रस्में पैतृक गांव मढ़ौली में शुरू हो गई हैं। शनिवार रात पांच दिवसीय मंगल गीत कार्यक्रम का आगाज हुआ। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की करीब 90 वर्षीय पत्नी रामवती देवी भी महिलाओं के बीच कुर्सी पर बैठकर झूमती नजर आईं। उम्र के इस पड़ाव पर नातियों की शादी की खुशी उनके चेहरे और अंदाज में साफ झलकी। तस्वीरों में देखियो किस तरह झूम रहीं बुजुर्ग दादी आयोजन में संदीप सिंह और सौरभ सिंह की मां एवं पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, पूर्व सांसद और उनके पिता राजवीर सिंह राजू समेत परिवार की महिलाएं, रिश्तेदार और गांव की तमाम महिलाएं शामिल हुईं। रामवती देवी चलने-फिरने में असमर्थ हैं, लेकिन मंगल गीतों की धुन पर कुर्सी पर बैठे-बैठे ही खुशी जाहिर करती रहीं। गांव में अगले पांच दिनों तक हल्दी, मेहंदी और अन्य मांगलिक रस्में निभाई जाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)