भारत 6वीं बार एशिया हॉकी चैंपियन बना:मोहाली में खेले फाइनल में जापान को 4-1 से हराया; चौथे क्वार्टर में 3 गोल किए
मोहाली में भारतीय हॉकी टीम ने हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ओलिंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को शिकस्त दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने छठी बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीत ली। भारत ने तीसरे क्वार्टर में मैच का पहला गोल किया। इसके बाद चौथे क्वार्टर में दूसरा गोल दागकर बढ़त 2-1 कर दी। मैच खत्म होने से 8 मिनट पहले भारत ने तीसरा गोल भी कर दिया। इसके बाद चौथा गोल दागा। फाइनल मुकाबला देखने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी स्टेडियम पहुंचे। मैच शुरू होने से पहले दोनों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया। भारतीय टीम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)