मऊ में 94.38 लाख रुपए से किसान ट्रेनिंग सेंटर बनेगा:सांसद राजीव राय ने किया शिलान्यास; ओएनजीसी की सीएसआर पहल से चंद्रभानपुर के राजकीय अलंकृत उद्यान में होगा निर्माण

Nov 22, 2026 - 15:26
0
मऊ में 94.38 लाख रुपए से किसान ट्रेनिंग सेंटर बनेगा:सांसद राजीव राय ने किया शिलान्यास; ओएनजीसी की सीएसआर पहल से चंद्रभानपुर के राजकीय अलंकृत उद्यान में होगा निर्माण
मऊ में चंद्रभानपुर स्थित राजकीय अलंकृत उद्यान में रविवार को किसान ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास किया गया। ओएनजीसी की सीएसआर पहल के तहत करीब 94.38 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण होगा। रविवार दोपहर करीब 2 बजे घोसी लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद राजीव राय ने भूमि पूजन किया और फीता काटकर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। सेंटर बनने के बाद उद्यान विभाग की योजनाओं के तहत किसानों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक, जैविक खेती, कैश क्रॉप और फूलों की खेती समेत उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी मिलेगी। इससे किसान कम समय में बेहतर उत्पादन और आमदनी बढ़ाने के तरीके सीख सकेंगे। कार्यक्रम में सांसद राजीव राय ने कहा कि वह संसद में पहले दिन से घोसी लोकसभा क्षेत्र की समस्याएं उठा रहे हैं। इस क्षेत्र में बुनकरों, किसानों और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बुनकरों की समस्याओं को लेकर वह सदन में आवाज उठाते रहे हैं। बुनकरों के लिए फ्लैट रेट की व्यवस्था लागू करने का आश्वासन राष्ट्रीय अध्यक्ष से दिलाया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े काम भी घोषणा पत्र में शामिल होंगे। छोटे किसानों की आमदनी बढ़ाने पर जोर सांसद ने कहा कि पूर्वांचल के किसानों के पास पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के किसानों की तरह बड़े खेत नहीं हैं। यहां छोटे किसान हैं, जिनकी लागत ज्यादा और आमदनी कम है। आधुनिक कृषि तकनीक का प्रशिक्षण देकर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकती है। जैविक खेती, कैश क्रॉप और फूलों की खेती से कम समय में ज्यादा उत्पादन और बेहतर आमदनी के मौके मिल सकते हैं। स्किल डेवलपमेंट और फूड प्रोसेसिंग की भी बनेगी योजना उन्होंने कहा कि किसान ट्रेनिंग सेंटर के बाद यहां स्किल डेवलपमेंट सेंटर विकसित करने की भी योजना है। इसमें कृषि और हॉर्टिकल्चर के साथ भविष्य में फूड प्रोसेसिंग से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे किसान और बेरोजगार युवा प्रशिक्षण लेकर न केवल अपनी आय बढ़ा सकेंगे, बल्कि दूसरों को प्रशिक्षण देकर रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर सकेंगे। ओएनजीसी के चेयरमैन का जताया आभार सांसद ने ओएनजीसी के चेयरमैन का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर पहले चरण में करीब 95 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि आगे अन्य संस्थाओं और मंत्रालयों से भी बातचीत की गई है। भवन निर्माण पूरा होने के बाद यहां अन्य प्रशिक्षण केंद्र और संस्थाएं लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत हुए बिना वास्तविक विकास संभव नहीं है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपने स्तर से इस पहल की शुरुआत की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User