अयोध्या-जफराबाद रेलखंड के 18 स्टेशनों पर ट्रेनें तेज चलेंगी:अम्बेडकरनगर में लूप लाइन की पटरी की क्षमता भी बढ़ाई गई

Nov 17, 2026 - 07:16
0
अयोध्या-जफराबाद रेलखंड के 18 स्टेशनों पर ट्रेनें तेज चलेंगी:अम्बेडकरनगर में लूप लाइन की पटरी की क्षमता भी बढ़ाई गई
अयोध्या-जफराबाद रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अब तेज होगा। रेलवे ने इस रेलखंड के 18 स्टेशनों पर लूप लाइन की गति सीमा 15 से बढ़ाकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। इससे मेन लाइन से लूप लाइन पर आने वाली ट्रेनों को कम समय लगेगा। क्रॉसिंग के दौरान होने वाली 10 से 15 मिनट की देरी भी घटेगी। रेलवे के मुताबिक, इसका ट्रायल सफल रहा है। 18 स्टेशनों पर लागू होगी नई व्यवस्था रेलवे अधिकारियों के अनुसार, त्योहार खत्म होने के बाद ट्रेनों का संचालन बढ़ी हुई गति से किया जाएगा। नई व्यवस्था दर्शननगर, बिल्हरियाघाट, अलनाभारी, गोसाईगंज, कटेहरी, अकबरपुर, जाफरगंज, मालीपुर, तुलसीनगर, बिलवाई, शाहगंज, खेतासराय, मिहरावां, महगावां, जौनपुर और जफराबाद जंक्शन सहित रेलखंड के स्टेशनों पर लागू होगी। इससे पहले तीन नवंबर को सीतापुर में भी इसका ट्रायल सफल रहा था। क्रॉसिंग के दौरान कम होगी देरी पहले लूप लाइन पर आने वाली ट्रेनों को 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलना पड़ता था। इससे क्रॉसिंग के दौरान ट्रेनों को धीमी गति से गुजरना पड़ता था और पीछे आने वाली ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ता था। अब गति सीमा दोगुनी होने से ट्रेनों को लूप लाइन पर आने-जाने में कम समय लगेगा। अकबरपुर में पटरी की भार क्षमता बढ़ाई अकबरपुर रेलवे स्टेशन की लूप लाइन की पटरी की भार क्षमता भी बढ़ाई गई है। पहले एक मीटर पटरी में 52 किलोग्राम लोहा होता था। अब नई पटरी में प्रति मीटर 60 किलोग्राम लोहा लगाया गया है। इससे ट्रैक की क्षमता बढ़ी है। फिलहाल मेन लाइन पर ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, ट्रायल सफल रहा है। नई व्यवस्था से क्रॉसिंग के दौरान ट्रेनों को धीमी गति से चलाने की जरूरत कम होगी और रेल संचालन अधिक सुचारु हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User