मऊ में बुलंदशहर से आएंगे CO प्रखर पांडेय:मधुबन CO दिनेश दत्त मिश्रा का बाराबंकी हुआ तबादला
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 144 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के तबादले किए गए हैं। इस सूची में मऊ के मधुबन सर्किल के CO दिनेश दत्त मिश्रा का नाम भी शामिल है। उन्हें बाराबंकी की 10वीं वाहिनी PAC में सहायक सेनानायक बनाया गया है। वहीं, बुलंदशहर में तैनात CO प्रखर पांडेय का तबादला मऊ किया गया है। उन्हें दिनेश दत्त मिश्रा की जगह मधुबन सर्किल की जिम्मेदारी मिल सकती है। पांच महीने पहले मिली थी मधुबन की जिम्मेदारी दिनेश दत्त मिश्रा को 20 जून 2026 को मधुबन सर्किल का CO नियुक्त किया गया था। करीब पांच महीने बाद उनका तबादला हो गया है। इससे पहले वह मऊ के घोसी सर्किल में भी CO रह चुके हैं। बुलंदशहर में संभाल चुके हैं दो सर्किल की जिम्मेदारी प्रखर पांडेय बुलंदशहर में CO डिबाई और CO सिटी सिकंदराबाद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं और बुलंदशहर में CO सिटी के पद पर तैनात थे। अब उनका तबादला मऊ किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)