लोक गायिका कल्पना के गीतों से सजी महफिल, VIDEO:काशी गंगा महोत्सव के तीसरे दिन खूब झूमे श्रोता, करते रहे डिमांड
वाराणसी के नमो घाट पर आयोजत काशी गंगा महोत्सव की तीसरी निशा आसाम से आयीं लोक गायिका और प्लेबैक सिंगर कल्पना पटवारी के लोकगीतों और फ़िल्मी गीतों से सजी। आसाम की रहने वाली कल्पना ने बड़ी सहजता से भोजपुरी और हिंदी लोकगीत, भजन के साथ ही साथ फिल्मी गीत भी गुनगुनाये। इस दौरान भूपेन हजारिका द्वारा गाया गया गाना हे डोला हे डोला भी ऑन डिमांड गया। इसके अलावा साल 2016 में आयी भोजपुरी फिल्म आशिक आवारा का गाना झुमका झुलानिया भी ऑन डिमांड गाया तो पब्लिक ने भी जमकर साथ दिया। अंतिम निशा में अन्य कलाकारों ने भी कथक और लोक गीत की प्रस्तुति दी। ऊपर तस्वीर पर क्लिक कर देखें वीडियो
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)