रुपयों के विवाद में युवक ने बुजुर्ग को गोली मारी:जांघ में लगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र के हिमौली गांव में रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने 65 साल के सुंदरलाल वर्मा को गोली मार दी। गोली उनकी जांघ में लगी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी मौदहा पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घर के दरवाजे पर बैठे थे बुजुर्ग घटना रविवार रात करीब सवा आठ बजे की है। सुंदरलाल वर्मा अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव के ही चिरउआ ने उन पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडेय ने बताया कि 22 नवंबर को रुपयों के लेनदेन के विवाद में चिरउआ ने सुंदरलाल वर्मा को गोली मारी। गोली उनके पैर और जांघ में लगी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी मौदहा भेजा है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस सीओ ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है। तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)