बाराबंकी के दलसिंहपुर में एक साथ उठी चार अर्थिया:तीन जगह हुआ अंतिम संस्कार, बीती रात हुए हादसे में चारो ने गंवाई थी जान

Nov 02, 2026 - 18:17
0
बाराबंकी के दलसिंहपुर में एक साथ उठी चार अर्थिया:तीन जगह हुआ अंतिम संस्कार, बीती रात हुए हादसे में चारो ने गंवाई थी जान
बाराबंकी के रामसनेहीघाट में रविवार रात अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर हुए हादसे ने दलसिंहपुर गांव के चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल गया प्रसाद ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को चारों के शव गांव पहुंचे तो परिवारों में चीख-पुकार मच गई। एक ही गांव के चार युवकों की अर्थियां उठीं तो पूरा गांव शोक में डूब गया। हादसे में अनिल यादव (24) पिता छोटकू यादव, अनूप रावत (21) पिता दान बहादुर रावत, विमलेश यादव (22) पिता रमाकांत यादव और गया प्रसाद यादव (23) पिता रामजस यादव की मौत हुई। चारों रविवार को धरौली में भंडारे में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। भिटरिया बस स्टॉप के पास टाटा सफारी की टक्कर से बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीन को सीएचसी में मृत घोषित किया गया था, जबकि गया प्रसाद को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया था। नवंबर में होनी थी बहन और विमलेश की शादी अनिल यादव तमिलनाडु में काम करते थे। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर आए थे। अनिल और घायल गया प्रसाद चचेरे भाई थे। गया प्रसाद की बहन की शादी नवंबर में होनी थी। परिवार में इसकी तैयारियां चल रही थीं। विमलेश यादव की शादी भी नवंबर में तय थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। होली के बाद होनी थी अनूप की शादी अनूप रावत कानपुर की एक नमकीन फैक्ट्री में काम करते थे। करीब दस दिन पहले घर आए थे। उनकी शादी तय हो चुकी थी, जो होली के बाद होनी थी। हादसे में रामजस यादव और छोटकू यादव के परिवारों के युवकों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तीन जगह हुआ अंतिम संस्कार सोमवार को चारों युवकों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के पूर्वी छोर पर एक, दक्षिण दिशा में एक और उत्तरी छोर पर दो चचेरे भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ चार युवकों की मौत से गांव में शोक का माहौल रहा। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सपा नेता अनिमेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य चक्खन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव, भाजपा नेता प्रमोद तिवारी और पूर्व प्रधान शिमला देवी समेत कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भी पहुंचे। सभी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर शोक संवेदना जताई। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हैदरगढ़, दरियाबाद, असंद्रा, टिकैतनगर और सुबेहा समेत कई थानों की पुलिस तैनात रही। ------------------------------- ये भी खबर पढ़िए… सफारी ने दो बाइकों को टक्कर मारी, 4 की मौत:पहिए में फंसकर 200 मीटर घिसटी बाइक, चौथे युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम बाराबंकी में रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर टाटा सफारी की टक्कर से दो बाइक सवारों को रौंद दिया, जिसमें चार युवकों की मौत हो गई। हादसा बैसनपुरवा गांव के पास भिटरिया बस स्टॉप के नजदीक हुआ। यहां पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User