मुजफ्फरनगर में बेकाबू कार ने गाड़ियों को मारी टक्कर:हादसे के बाद हंगामा, बंजारों ने जाम लगाया
मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली में भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज के बाहर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ा, ई-रिक्शा, रोडवेज बस और बाइक कार की चपेट में आ गए। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर रेहड़ा खड़ा कर जाम लगा दिया। डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पहुंची कार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी ओर पहुंच गई। इस दौरान रास्ते में आए कई वाहनों को टक्कर लग गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए आगे आए। ड्राइवर को पकड़कर की पिटाई घटना के बाद लोगों ने कार ड्राइव को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने चालक पर शराब के नशे में कार चलाने का आरोप लगाया है। दावा किया जा रहा है कि कार चला रहा युवक पुलिस विभाग में तैनात है। मौके पर पहुंची पुलिस ड्राइवर को डायल-112 के वाहन में बैठाकर थाने ले गई।
बंजारे समाज के लोगों ने लगाया जाम हादसे से नाराज बंजारे समाज के लोगों ने भोपा रोड पर रेहड़ा खड़ा कर जाम लगा दिया। इससे यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। हादसे से नाराज बंजारे समाज के लोगों ने भोपा रोड पर रेहड़ा खड़ा कर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई। सूचना मिलने पर नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)