महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई:गुलावठी के एवीएम जूनियर हाई स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Oct 26, 2026 - 12:13
0
महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई:गुलावठी के एवीएम जूनियर हाई स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
गुलावठी के एवीएम जूनियर हाई स्कूल में सोमवार को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल परिसर में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विद्यालय प्रबंधन द्वारा महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल दीपांशु गोविल और समस्त स्टाफ ने भी महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User