मुहम्मदाबाद गोहना में दीपावली मेला शुरू:उमड़ी खरीदारों की भीड़, ड्रोन कैमरे से सुरक्षा की निगरानी
मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना में दीपावली के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मेले के पहले दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बच्चों, महिलाओं और युवाओं का मेला क्षेत्र में पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने मेले में लगी दुकानों से खरीदारी की। मेले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत वर्मा पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। मेले में जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)