छह महीने की गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत:पति और भाइयों के बीच झगड़े से थी परेशान, अलग रहने की जिद पर अड़ी थी
अलीगंज निवासी छह महीने की गर्भवती रेनू कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार रात परिवार सोया था। सुबह करीब 5 बजे पति सोमपाल कश्यप ने उन्हें बिस्तर पर मृत पाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेनू के मायके वालों के बरेली पहुंचने का इंतजार है। उनके आने और बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। रेनू और सोमपाल की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। रेनू की टीबी की दवा चल रही थी। सोमपाल के मुताबिक, भाइयों के बीच झगड़े के बाद घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इसके बाद रेनू अलग जगह रहने की जिद कर रही थीं। सोमपाल ने बताया कि सुबह पत्नी को जगाने की कोशिश की, लेकिन उनमें कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद परिवार के लोगों को जगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)