अमरोहा में महिलाओं ने शराब ठेका हटाने की मांग की:गोवर्धन पूजा के दिन हंगामा, पुलिस ने समझाया
अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के कूदैना-चक गांव में महिलाओं और ग्रामीणों ने देसी शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह 11 बजे हुए प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने अधिकारियों से ठेके को गांव से हटाने की मांग की। उनका कहना है कि ठेके के कारण गांव के कुछ लोग शराब पीने लगे हैं। इससे परिवारों में विवाद होते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग शराब पीकर घर लौटते हैं और पत्नियों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करते हैं। महिलाओं ने कहा कि शराब की लत का असर बच्चों और परिवारों पर भी पड़ रहा है। उनका कहना है कि मेहनत-मजदूरी से कमाई गई रकम का बड़ा हिस्सा शराब पर खर्च हो जाता है, जिससे परिवारों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है। महिलाओं ने प्रशासन और आबकारी विभाग से मामले पर ध्यान देकर ठेका गांव से हटवाने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)