ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद में आग लगी:उन्नाव में धू-धू कर जली वरना, कूद कर भागे लोग
उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे वरना कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार और ट्रैक्टर पर बैठे लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रहमतगंज के पास हुआ हादसा घटना रहमतगंज के पास की है। टक्कर के बाद कार में लगी आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में कार जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने जलती कार का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस कर रही मामले की जांच अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे और कार में आग लगने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कार सवारों की पहचान और टक्कर होने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)