बच्चों का रॉकेट मकान की तीसरी मंजिल में घुसा:फर्रुखाबाद में सामान में आग लगी, पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया

Nov 10, 2026 - 00:00
0
बच्चों का रॉकेट मकान की तीसरी मंजिल में घुसा:फर्रुखाबाद में सामान में आग लगी, पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया
फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित चौहान वाली गली में सोमवार रात करीब 9 बजे बच्चों का चलाया रॉकेट एक मकान की तीसरी मंजिल में जा घुसा। वहां रखे सामान में आग लग गई। आग संतोष कुमार के मकान में लगी। रॉकेट की चिंगारी से सामान जला और मकान का शीशा टूट गया। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने मकान के ऊपर पानी डालकर आग बुझाई। पड़ोसी सुशील चंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि बच्चे आतिशबाजी कर रहे थे, तभी रॉकेट मकान की तीसरी मंजिल में घुस गया और सामान में आग लग गई। पड़ोसियों के मुताबिक, दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने सीढ़ी लगाकर तीसरी मंजिल की जांच की। पड़ोसियों ने दमकल टीम के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया। फर्रुखाबाद में कार सर्विसिंग सेंटर में लगी आग, कई गाड़ियां जलीं फर्रुखाबाद की ठंडी सड़क स्थित एक कार सर्विसिंग सेंटर में सोमवार देर शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गैराज में खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं, जिससे काफी नुकसान हुआ। आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पास के मकान की ऊपरी मंजिल से लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार भी मौके पर पहुंचीं। आग बुझने के बाद उन्होंने सर्विसिंग सेंटर के भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान भवन में कई खामियां सामने आईं। जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User