राजनाथ सिंह आज लखनऊ में, भाजपा पदाधिकारियों से करेंगे संवाद:आईटी और सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक, 24 नवंबर को प्रकाश पर्व पर याहियागंज गुरुद्वारे में टेकेंगे मत्था
रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के लखनऊ दौरे का आज तीसरा दिन है। 23 नवंबर को वह भाजपा संगठन के साथ संवाद और जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान भाजपा लखनऊ महानगर के मोर्चा, आईटी और सोशल मीडिया के मनोनीत पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके अलावा विभिन्न शोकाकुल परिवारों से मुलाकात और निजी कार्यक्रमों में शामिल होने का भी कार्यक्रम है। विश्वेश्वरैया हॉल में पदाधिकारियों के साथ बैठक राजनाथ सिंह सुबह 11:40 बजे से विभिन्न शोकाकुल परिवारों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12:45 बजे कालिदास मार्ग स्थित आवास लौटेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे विश्वेश्वरैया हॉल में भाजपा महानगर के मोर्चा, आईटी और सोशल मीडिया के मनोनीत पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। बैठक शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 5:10 बजे से वह फिर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात करेंगे। शाम को निजी कार्यक्रमों में होंगे शामिल शाम 7:35 बजे राजनाथ सिंह कैंट स्थित सूर्य ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट पहुंचेंगे। यहां निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 7:50 बजे दिलकुशा मैरिज लॉन में भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। रात 8:05 बजे कालिदास मार्ग स्थित आवास लौटेंगे। कल गुरुद्वारे में टेकेंगे मत्था दौरे के चौथे दिन 24 नवंबर को सुबह 10:30 बजे राजनाथ सिंह याहियागंज गुरुद्वारा पहुंचेंगे। यहां गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मत्था टेकेंगे। इसके बाद सुबह 11:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)