मुरादाबाद में एक्शन टेसा की कारपेंटर मीट:परिवारों के लिए चार योजनाएं शुरू, विवाह सहायता और दुर्घटना बीमा शामिल

Nov 10, 2026 - 14:17
0
मुरादाबाद में एक्शन टेसा की कारपेंटर मीट:परिवारों के लिए चार योजनाएं शुरू, विवाह सहायता और दुर्घटना बीमा शामिल
मुरादाबाद में एक्शन ग्रुप की प्रमुख कंपनी और वुड पैनल उत्पादों की निर्माता एक्शन टेसा की ओर से “संग-संग चलें, आगे बढ़ें” मुहिम के तहत कारपेंटर मेगा मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित होटल मानसरोवर पैराडाइज में हुआ। इस दौरान कंपनी ने कारपेंटर और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़ी चार योजनाएं शुरू कीं। इन योजनाओं में बेटी के विवाह के लिए आर्थिक सहायता, मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, एमएसएमई के साथ कौशल विकास के तहत सुपर 30 कार्यक्रम और दुर्घटना बीमा शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, इन योजनाओं का लाभ एक्शन टेसा कनेक्ट एप के माध्यम से दिया जाएगा। कार्यक्रम में सीनियर ब्रांच मैनेजर प्रदीप शर्मा, सीनियर मैनेजर अतुल शर्मा और दीपक सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User