मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से विवाह कर अपनाया सनातन-धर्म:कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को साथ रहने की मिली अनुमति

Nov 13, 2026 - 22:00
0
मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से विवाह कर अपनाया सनातन-धर्म:कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को साथ रहने की मिली अनुमति
मेरठ में एक मुस्लिम युवती ने सनातन धर्म अपनाकर हिंदू युवक से विवाह कर लिया। नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू के नेतृत्व में दोनों का विवाह कराया गया। संगठन का दावा है कि युवती के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे और दोनों को लगातार धमकियां दे रहे थे। ऐसे में जोड़े ने संगठन से मदद मांगी थी। जानकारी के अनुसार, युवती शहाना और युवक लक्ष्मण दोनों बालिग हैं। दोनों अपनी मर्जी से शादी करना चाहते थे। युवती ने संगठन के पदाधिकारियों के सामने कहा कि उसे अपने पति और ससुराल पक्ष को लेकर कोई परेशानी नहीं है, लेकिन उसके मायके पक्ष के कुछ लोगों से पति और ससुराल वालों को खतरा है। उसने अपने परिजनों और रिश्तेदारों पर धमकी देने का आरोप लगाया। कार्तिक हिंदू ने बताया कि संगठन ने दोनों की शादी कराने के साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से संपर्क किया। युवती की न्यायालय में पेशी के दौरान संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कोर्ट में दोनों बालिगों को अपनी इच्छा से साथ रहने की अनुमति मिली। संगठन का कहना है कि नवदंपती को कानूनी प्रक्रिया के तहत सुरक्षा दिलाई गई है। इस दौरान कार्तिक हिंदू ने कहा कि दोनों ने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है। संगठन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने सनातन समाज के लोगों से भी अपील की कि धर्म अपनाने वाले लोगों को सम्मान के साथ स्वीकार करें और उन्हें संस्कृति व परंपराओं से परिचित कराएं। साथ ही नवदंपती को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User