संतकबीरनगर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय:कहा- ओवैसी और चंद्रशेखर पर भाजपा को फायदा पहुंचाने चाहते हैं
संतकबीरनगर जिले के दरियाबाद में आयोजित आल इंडिया नातिया मुशायरा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं इस कार्यक्रम के पूर्व मगहर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत किया है। अजय राय ने दूध की बढ़ती कीमतों को लेकर कहा कि यह सरकारी पूंजीपतियों की सरकार है। दूध के साथ हर सामान के दाम बढ़ रहे हैं। दूध छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों और मरीजों तक सभी की जरूरत है। ऐसे में इसकी कीमतों में बढ़ोतरी दुखद है। सरकार को तत्काल दूध के दाम कम करके आम जनता को राहत देनी चाहिए। विपक्षी दलों की भूमिका पर उन्होंने कहा कि हर दल अपनी तरह से सोचता है। ओवैसी और चंद्रशेखर ने जो किया है, उससे भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेताओं के कदम भाजपा की मदद करने वाले हैं। सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए अजय राय ने कहा कि उन्होंने जो संघर्ष और त्याग किया है, वैसा करने का दम भाजपा के किसी नेता में नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद का त्याग कर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 75 साल की उम्र का नियम खुद मोदी ने बनाया था। इसके तहत लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में भेज दिया गया, लेकिन मोदी खुद 75 साल के बाद भी प्रधानमंत्री बने हुए हैं और विदेश यात्राएं कर रहे हैं। लोकसभा भंग करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर अजय राय ने कहा कि यह मांग बिल्कुल सही है। आम जनता भी इसकी मांग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में चोरी और बेईमानी के जो आरोप लग रहे हैं, बैलेट पेपर से चुनाव होने पर उन पर विराम लगेगा। साथ ही चुनाव आयोग की भूमिका भी सामने आ जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)