युवतियों को शादी का झांसा देने की जांच करेगी STF:हाईकोर्ट ने महिला तस्करी की आशंका जताई, 12 दिन में मांगी रिपोर्ट

Nov 13, 2026 - 22:00
0
युवतियों को शादी का झांसा देने की जांच करेगी STF:हाईकोर्ट ने महिला तस्करी की आशंका जताई, 12 दिन में मांगी रिपोर्ट
एक ही युवक पर दो युवतियों को शादी का भरोसा देकर अपने साथ ले जाने के आरोपों की जांच अब स्पेशल टास्क फोर्स (STF) करेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने दोनों मामलों में महिला तस्करी की आशंका जताई है। कोर्ट ने एसटीएफ महानिदेशक को सीनियर पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम बनाकर नए सिरे से जांच कराने का आदेश दिया है। 12 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट और अनुपालन हलफनामा पेश करना होगा। शादी का भरोसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप जस्टिस राजीव सिंह ने यह आदेश एक कथित पीड़िता की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। याचिका में लखनऊ परिवार न्यायालय में चल रहे वैवाहिक विवाद को हाईकोर्ट के मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र भेजने की मांग की गई थी। सुनवाई में बताया गया कि युवती की मुलाकात चेतन आनंद से एक परिचित के जरिए हुई थी। आरोप है कि चेतन ने शादी का भरोसा देकर उसे अपने साथ लिया और 6 नवंबर 2024 को चिनहट के आर्य समाज मंदिर में शादी की। युवती के पिता ने इस मामले में प्रतापगढ़ के पट्टी थाने में केस दर्ज कराया था। दूसरी युवती को भी साथ ले जाने का आरोप सुनवाई के दौरान चेतन पर दूसरी युवती को भी शादी का भरोसा देकर घर से ले जाने का आरोप सामने आया। उसके पिता ने 27 जून 2026 को प्रतापगढ़ के कोतवाली नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में चेतन के पहले से शादीशुदा होने की बात भी कही गई थी। पढ़ाई को लेकर जवाबों में मिला अंतर चेतन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पुलिस दोनों मामलों में अंतिम रिपोर्ट लगा चुकी है। सुनवाई के दौरान उसकी पढ़ाई को लेकर सवाल पूछे गए। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और बीसीए पाठ्यक्रम के संस्थान के बारे में उसके जवाबों में अंतर पाया गया। एसटीएफ करेगी दोनों मामलों की जांच कोर्ट ने दोनों एफआईआर की जांच एसटीएफ से कराने का निर्देश दिया। एसटीएफ महानिदेशक को सीनियर पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम बनाने को कहा है। जांच में महिला तस्करी की आशंका के पहलू को भी शामिल करने का निर्देश दिया गया है। मामले में 25 नवंबर को जांच रिपोर्ट और अनुपालन हलफनामा पेश करना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User