सीताद्वार मेले में उमड़ेगा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब:सुरक्षा-स्वास्थ्य के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Nov 18, 2026 - 16:16
0
सीताद्वार मेले में उमड़ेगा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब:सुरक्षा-स्वास्थ्य के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी से होगी निगरानी
श्रावस्ती के ऐतिहासिक सीताद्वार मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर 24 से 28 नवंबर तक पांच दिवसीय मेला लगेगा। बुधवार दोपहर 3 बजे प्रशासन ने मेले की तैयारियों की जानकारी दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, अग्निशमन और सफाई के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, जिलाधिकारी मनोज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी और मुख्य विकास अधिकारी शिशिर कुमार सिंह ने मंदिर परिसर में अधिकारियों और मेला प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने मेला क्षेत्र का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। दरअसल, कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले में जिले के साथ आसपास के कई जिलों से लाखों श्रद्धालु दर्शन और खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अग्निशमन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम विधायक ने कहा कि कार्तिक मेला श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समय से इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों को व्यवस्थित तरीके से लगाने, बिजली की वायरिंग की जांच करने और 24 घंटे अग्निशमन कैंप संचालित करने को कहा। मेले में अग्निशमन कर्मियों की पर्याप्त तैनाती और झूलों के सेफ्टी सर्टिफिकेट भी अनिवार्य होंगे। घाटों पर बैरिकेडिंग, मेडिकल कैंप भी लगेंगे श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल टॉयलेट, पीने के पानी, सफाई, रोशनी, महिलाओं के चेंजिंग रूम और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। झील और घाटों पर बैरिकेडिंग होगी। वहां गोताखोर और नाव चालक तैनात रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस और मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी। सीसीटीवी से होगी निगरानी एसपी राहुल भाटी ने पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। मेले में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। आने-जाने के रास्तों पर दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्धारित स्थानों पर तैनात रहकर मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User