स्कूटी-बाइक की आमने-सामने टक्कर, VIDEO:मुजफ्फरनगर में 2 घायल, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

Oct 31, 2026 - 10:02
0
स्कूटी-बाइक की आमने-सामने टक्कर, VIDEO:मुजफ्फरनगर में 2 घायल,  लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर मंदवाड़ा रोड पर देर रात करीब 9 बजे बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे में दोनों सवार घायल दीपक पुत्र गुलशन सिंह (20 वर्ष) स्कूटी पर सवार होकर मंदवाड़ा रोड की ओर जा रहा था। वहीं, असगर पुत्र उमरदीन मंदवाड़ा रोड की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान दोनों के वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को संभाला और उपचार के लिए बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, कोतवाली से कुछ ही दूरी पर हुए इस हादसे की चर्चा कस्बे में होने लगी। घटना सीसीटीवी में कैद बताया जा रहा है कि दुर्घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के जरिए हादसे के दौरान की स्थिति सामने आ सकती है। फिलहाल दोनों घायलों की हालत के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User