पड़ोसियों के विवाद में जमकर मारपीट, पांच लोग घायल:उन्नाव में लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला, पिता कानपुर हैलेट रेफर
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के पडरी कला नेवरना गांव में सोमवार रात पड़ोसियों के विवाद में पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष के 5 से 6 लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल राजू को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें मोहित, खुशी, राजू, लवकुश और सुमेर घायल हुए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। परिजन घायलों को रात करीब 12 बजे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। राजू की हालत गंभीर होने पर उसे रात करीब डेढ़ बजे कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। अचलगंज थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस विवाद की वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)