मीरपुर में दो पक्षों में संघर्ष, क्रास FIR:अलीगढ़ के हरदुआगंज में मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप, दोनों ओर से 18 आरोपी

Nov 10, 2026 - 08:59
0
मीरपुर में दो पक्षों में संघर्ष, क्रास FIR:अलीगढ़ के हरदुआगंज में मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप, दोनों ओर से 18 आरोपी
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट और खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट के आरोप लगाते हुए क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष ने 11 लोगों को नामजद किया मीरपुर निवासी समीर पुत्र सहजुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 8 नवंबर की शाम करीब सात बजे वह अलीगढ़ से काम करके लौट रहा था। मीरपुर चौराहे पर जीतेन्द्र, मोहित, भूपेंद्र उर्फ खिल्ला समेत 11 लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि तमंचे की बट और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इसमें समीर, उसके ताऊ नहिमुद्दीन और फिरोज घायल हो गए। नहिमुद्दीन के सिर में गंभीर चोट आई और 18 से 20 टांके लगे। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमले का लगाया आरोप वहीं दूसरे पक्ष के जितेंद्र पुत्र स्व. डालचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे उसका बेटा मोहित, सचिन और उनके साथी कलाई से मिठाई लेकर लौट रहे थे। कोठी चौराहे पर समीर, रिहान, फिरोज, शाहरुख समेत सात नामजद और पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे जितेंद्र के सिर पर नज्जो ने तमंचे की बट से वार कर दिया। आरोप है कि जितेंद्र के थाने जाने के दौरान आरोपी दोबारा उसके घर में घुस आए। परिवार के लोगों से मारपीट की और महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की। शोर सुनकर लोगों के जुटने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। दो मुकदमे दर्ज, जांच शुरू पुलिस ने सोमवार को समीर की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ और जितेंद्र की तहरीर पर सात नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों मामलों की जांच उपनिरीक्षक रोहित कुमार को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User