औरेया में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:मोमबत्ती से मकान में आग लगी, कार की खिड़कियों पर खड़े होकर बनाई रील
औरेया में आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर औरेया की कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए… 1. दो पक्षों के विवाद के बाद पथराव:6 लोग घायल, फायरिंग की सूचना; तनाव के चलते पीएसी तैनात औरैया में सोमवार को टीम बजे दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष की ओर से फायरिंग की सूचना मिली, जो जांच में गलत निकली। मामला अयाना थाना क्षेत्र के असेवा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…. 2. मोमबत्ती से मकान में आग लगी:दीपावली की रात घर का सामान जला, लाखों के नुकसान की संभावना दीपावली की शाम सीपू सिंह राठौर के मकान में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग मोमबत्ती से लगी। मकान में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया जिससे लाखों के नुकसान की संभावना है हालांकि अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 3. कार की खिड़कियों पर खड़े होकर बनाई रील: एआरटीओ ने कार्रवाई का दिया भरोसा दिबियापुर से कंचौसी जाने वाली सड़क पर चलती कार की खिड़कियों पर खड़े होकर कुछ युवकों ने स्टंट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में युवक कार की दोनों तरफ की खिड़कियों से बाहर निकलकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। वे इस दौरान रील बना रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)