मिर्जापुर में बारिश के बीच परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी:ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट, बाजारों में कम रही चहल-पहल
मिर्जापुर में गुरुवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार दूसरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने से जनजीवन प्रभावित रहा। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों को हल्की ठंड सताने लगी। बारिश के कारण सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल देखने को मिली। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बारिश और ठंड का असर सुबह की दिनचर्या पर भी दिखाई दिया। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। जगह-जगह पानी और कीचड़ के कारण आवागमन में दिक्कत हुई। सड़कों पर बारिश के चलते लोगों को संभलकर चलना पड़ा। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी भी भीगे विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को भी मौसम की मार झेलनी पड़ी। गैर जनपदों से आए अभ्यर्थियों को बारिश के बीच भीगते हुए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना पड़ा। कई अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन भी आए थे। उन्हें बारिश और ठंड के बीच परीक्षा समाप्त होने तक इंतजार करना पड़ा। 23 से 24 डिग्री रह सकता है अधिकतम तापमान मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूर्व दिशा से 10 से 12 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिजली कटौती ने भी बढ़ाई परेशानी बारिश के बीच दिन और रात में बिजली कटौती भी लोगों के लिए परेशानी का विषय बनी रही। बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों ने ऊनी कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। ठंड की दस्तक के बीच बच्चों और बुजुर्गों को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए भी लोग सतर्क हो रहे हैं। शनिवार से बारिश की गतिविधियां कम होने के आसार मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार 31 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम रहेगी। दोपहर में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)