दुल्हन बोली 'हमको शादी नहीं करनी है, मत लाइए बारात':गोंडा में दहेज में थार मांगने का आरोप लगने पर दूल्हे ने दी सफाई, दर्ज है FIR
गोंडा में दहेज में थार गाड़ी मांगने और बारात न लाने के आरोप में FIR दर्ज होने के बाद दूल्हे मोहम्मद सलमान ने भी अपना पक्ष रखा है। गुरुवार देर शाम मीडिया से बातचीत में सलमान ने दावा किया कि लड़की और उसके परिवार की ओर से शादी से मना किए जाने के कारण वह बारात लेकर नहीं गए। वहीं, लड़की के परिवार ने आरोप लगाया था कि थार गाड़ी की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा पक्ष बारात लेकर नहीं पहुंचा। मामला गोंडा के कटारिया मोहल्ले का है। यहां रहने वाले मिर्जा अजमल बेग की बेटी नौशबा मिर्जा बेग की शादी 26 अक्टूबर को मोहम्मद सलमान से होनी थी। लड़की पक्ष का आरोप है कि दहेज में थार गाड़ी की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं होने पर बारात नहीं लाई गई। इसी मामले में दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। सलमान बोला- लड़की ने भी शादी से मना किया मीडिया से बातचीत में सलमान ने कहा कि 25 अक्टूबर की सुबह लड़की और उसके परिवार की ओर से शादी नहीं करने की बात कही गई थी। उनके मुताबिक, पहले लड़की के पिता ने, फिर उसकी मां ने और बाद में खुद लड़की ने बारात लेकर नहीं आने को कहा। सलमान ने कहा, “जब लड़की ने खुद कह दिया कि हमको शादी नहीं करनी है, मत लाइए बारात, तो मैं किस मुंह से बारात लेकर जाता? अगर मैं 26 अक्टूबर की शाम को बारात लेकर पहुंचता तो वे कहते कि हमने तो बुलाया ही नहीं था।” उन्होंने दावा किया कि लड़की की मां ने उनकी मां के मोबाइल पर फोन कर बारात नहीं लाने को कहा था। इसके बाद लड़की ने भी उनके पिता के फोन पर शादी से मना कर दिया था। सामान की रिसीविंग को लेकर भी विवाद का दावा सलमान ने कहा कि लड़की पक्ष की ओर से दिए गए सामान की रिसीविंग को लेकर भी विवाद हुआ था। उनके मुताबिक, लड़की के परिवार ने जो सामान दिया था, उसे लेने गए लोगों को रिसीविंग दे दी गई, लेकिन इस बारे में पहले उनसे फोन पर बात नहीं की गई। सलमान ने कहा कि वह चाहते थे कि सामान लेने आए लोगों को किसी तरह की परेशानी या बेइज्जती का सामना न करना पड़े। उनके मुताबिक, इस मुद्दे पर बातचीत के दौरान लड़की के पिता ने कहा था कि यही कानून है और हर जगह ऐसा ही होता है। दूल्हे ने दावा किया कि विवाद की वजह सामान की रिसीविंग और आपसी नाराजगी थी। उन्होंने कहा कि जब लड़की और उसके परिवार ने शादी से मना कर दिया तो वह बारात लेकर नहीं गए। हालांकि, लड़की पक्ष के आरोप और दूल्हे के दावे अलग-अलग हैं। मामले में दर्ज FIR और पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ये भी पढ़ें दूल्हा बारात नहीं लाया, दुल्हन बेहोश होकर गिरी:गोंडा में बैंड-बाजा, खाना, मंडप सब बर्बाद हो गया, मां बोली-THAR मांग रहा था गोंडा में शादी में THAR नहीं देने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। दुल्हन और उसके परिवारवाले रातभर बारातियों को इंतजार करते रहे। कई बार समझाने के बाद भी दूल्हा राजी नहीं हुआ। उसने बिना गाड़ी लिए शादी से इनकार कर दिया। इससे शादी के जोड़े में तैयार बैठी दुल्हन को सदमा लग गया और वह रोते-रोते कई बार बेहोश हो गई। हालत खराब होने पर दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह परिवारवालों ने थाने में दूल्हे और उसके घरवालों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)