फिरोजाबाद में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट:एसएसपी ने सर्राफा बाजार में की पैदल गश्त, संदिग्धों पर नजर
फिरोजाबाद में धनतेरस, दीपावली और भैयादूज के त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजारों में भीड़ और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मंगलवार रात सिटी सर्किल के सभी थानों के पुलिस बल के साथ नालबंद चौराहे से जैन मंदिर तक पैदल गश्त की। सर्राफा बाजार का लिया जायजा इस दौरान एसएसपी ने सर्राफा बाजार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर पूछताछ भी की। एसएसपी ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कराई जा रही है। नियमित पेट्रोलिंग के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बैंक और एटीएम की भी होगी चेकिंग रात के समय सर्राफा बाजार, बैंक, एटीएम और अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों की विशेष चेकिंग की जा रही है। अपराधियों की निगरानी और सत्यापन कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महिला सुरक्षा को लेकर भी पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। चौराहों के 50 मीटर दायरे में पार्किंग पर रोक एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि प्रमुख चौराहों और चेकिंग प्वाइंट के 50 मीटर के दायरे में वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। बाजारों में जाम न लगे, इसके लिए निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग कराई जाएगी। उन्होंने आमजन से त्योहारों के दौरान पुलिस का सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। एसएसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)