फिरोजाबाद के नाले में युवक का शव मिला:शराब के नशे में गिरने की आशंका, पत्नी से झगड़कर गया था
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में गोवर्धन पूजा के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सोमवार सुबह 9 बजे एटा तिराहे के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला।
शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। नाले में मिला 32 साल के युवक का शव मृतक की पहचान कटरा मीरा निवासी 32 वर्षीय बृजेश पुत्र राजवीर के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर परिजनों को मिली तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। बृजेश की शादी करीब 12 वर्ष पहले विनीता के साथ हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां निम्मी और अनन्या तथा एक बेटा हर्षित है। पिता की मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। त्योहार के दिन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दीपावली की रात पत्नी से हुआ था विवाद बताया जाता है कि दीपावली की रात मृतक का पत्नी से कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल आया था। प्रभारी निरीक्षक अनुज राणा ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि शराब के नशे में नाले में गिरने से उसकी मौत हुई है। हालांकि, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)