रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:14 घंटे बाद हुई पहचान, ड्राइवर बस छोड़कर भागा
संभल में बहन के घर जा रहे युवक की बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 14 घंटे बाद फोटो सर्कुलेट होने पर उनकी पहचान हो सकी। बहन के घर जाते समय हुआ हादसा हादसा रविवार रात 10 बजे चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र में गांव बम्नेटा के पास हुआ। मृतक की पहचान गांव चितौरा निवासी जैनुल (28), पिता रजाक के रूप में हुई है। वह बहन के घर गांव अकबरपुर जा रहे थे। पिता रजाक ने पुलिस को बताया कि जैनुल पूर्णिमा बिल्डिंग मटेरियल भेजो, चंदौसी रोड के पास पहुंचे थे, तभी रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया सोमवार सुबह 8 बजे जैनुल को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. विश्वनाथ प्रताप सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि पहचान होने के बाद शव दोपहर 1 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिता की शिकायत पर जांच और कार्रवाई की जा रही है। टक्कर के बाद बस छोड़कर भागा ड्राइवर रजाक ने बताया कि UP 78 LT 5666 नंबर की रोडवेज बस के ड्राइवर ने उनकी बेटी की बाइक (DL 4AC 0880) को टक्कर मारी। हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। पुलिस के मुताबिक, बाइक और बस की आमने-सामने टक्कर में बाइक जल गई। जैनुल करीब 8 फीट दूर जा गिरे और बाइक के परखच्चे उड़ गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)