सोनभद्र के छठ घाटों पर ड्रोन से निगरानी:डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरे लगेंगे; सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

Nov 10, 2026 - 23:23
0
सोनभद्र के छठ घाटों पर ड्रोन से निगरानी:डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरे लगेंगे; सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
सोनभद्र में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर मंगलवार दोपहर बाद जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम देखे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। चोपन के सोन छठ घाट पर जुटेंगे सबसे ज्यादा श्रद्धालु चोपन नगर के सोन छठ घाट पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। डीएम चर्चित गौड़ ने कहा कि जिले में यह छठ पूजा का सबसे बड़ा आयोजन स्थल है और यहां सबसे ज्यादा श्रद्धालु जुटते हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सभी छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। महिला पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे। वे अराजक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। घाटों की निगरानी ड्रोन और CCTV कैमरों से की जाएगी। एसपी ने श्रद्धालुओं से तय और सुरक्षित छठ घाटों पर ही पूजा करने की अपील की। उन्होंने नए या असुरक्षित घाटों पर पूजा करने से बचने को कहा। डीएम और एसपी ने अधिकारियों को आपसी तालमेल से काम करने और सुरक्षा में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन के मुताबिक, छठ पूजा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित माहौल में भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की व्यवस्था की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User