रामपुर में घने कोहरे से सड़क पर कम हुई दृश्यता:शहर और हाईवे पर छाया रहा कोहरा, वाहन चालकों ने फॉग लाइट जलाकर सफर किया
रामपुर : जिले में रविवार की सुबह घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया। सुबह सात बजे शहर से लेकर हाईवे तक कोहरे की घनी चादर छाई रही। बीते शनिवार की तुलना में रविवार को कोहरा अधिक रहा। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को सर्दी भी ज्यादा महसूस हुई। आसमान में बादलों जैसे हालात बने रहने से मौसम और ठंडा हो गया। कोहरे के कारण सड़कों पर विजुअल्टी कम रही। ऐसे में टेंपो, ई-रिक्शा और अन्य वाहन चालकों को दिन में भी फॉग लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। वाहन चालकों का कहना है कि शनिवार के मुकाबले रविवार सुबह कोहरा अधिक था। ठंडी हवा चलने से वाहन चलाते समय सर्दी का एहसास भी बढ़ गया। जोया से रामपुर मंडी पहुंचे टेंपो चालक सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के बीच वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में फॉग लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहा है। ठंडी हवाओं के कारण ठंड भी काफी अधिक महसूस हो रही है। वहीं, एक अन्य ई-रिक्शा चालक ने बताया कि रविवार को कोहरे के साथ सर्दी भी ज्यादा है। सुबह से ही मौसम ठंडा बना हुआ है। ई-रिक्शा चालक फहीम ने बताया कि आज कोहरा छाया हुआ है और आसमान में बादलों जैसे हालात बने हैं। बीते दिन की तुलना में रविवार को कोहरा अधिक है। ठंडी हवा चलने से सर्दी का एहसास भी बढ़ गया है। सुबह के समय सड़कों पर निकलने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतते हुए धीमी गति से वाहन चलाना पड़ रहा है। तस्वीर रामपुर के दिल्ली लखनऊ हाईवे 24 की है जहां पर भारी कार्य की वजह से वाहन चलाने वाले लोग अपने वाहनों की फाग लाइट जला कर ही वहां चला रहे हैं साथ ही हाईवे 87 और शहर के आसपास के इलाकों में भारी कोहरे की वजह से
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)