छठ पूजा से पहले घाटों पर पहुंचे ADM और ASP:चित्रकूट में रामघाट, सुंदरघाट और मंदाकिनी पुल घाट पर साफ-सफाई और रोशनी के इंतजाम देखे

Nov 15, 2026 - 07:54
0
छठ पूजा से पहले घाटों पर पहुंचे ADM और ASP:चित्रकूट में रामघाट, सुंदरघाट और मंदाकिनी पुल घाट पर साफ-सफाई और रोशनी के इंतजाम देखे
चित्रकूट में छठ पूजा को लेकर रविवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. कंचन और अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय ने शहर के तीन प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रामघाट, सुंदरघाट और मंदाकिनी पुल घाट पर पहुंचकर सुरक्षा, साफ-सफाई, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की स्थिति देखी। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल रहेगा तैनात निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को पूजा के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा पर घाटों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। नदी में सुरक्षा पर विशेष जोर अधिकारियों ने मंदाकिनी नदी के जल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। पुलिसकर्मियों को नदी पर लगातार नजर रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए जरूरी इंतजाम पहले से पूरे करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई और रोशनी दुरुस्त रखने के निर्देश घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाएं दुरुस्त रखने को कहा गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी से काम करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User