20 नवंबर को होगा मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव:छह सदस्यों की विदाई के बाद अब नए सिरे से बनेगी कार्यकारिणी

Nov 15, 2026 - 08:44
0
20 नवंबर को होगा मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव:छह सदस्यों की विदाई के बाद अब नए सिरे से बनेगी कार्यकारिणी
मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी समिति में रिक्त हुए छह पदों को भरने के लिए 20 नवंबर को चुनाव कराया जाएगा। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को पत्र भेजकर चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शास्त्रीनगर स्थित नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय को चुनाव केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे बैठक आयोजित कर नए सदस्यों का चयन किया जाएगा। महापौर ने बताया कि नगर निगम कार्यकारिणी समिति में कुल 12 सदस्य होते हैं। इनमें से छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के कारण पद रिक्त हो गए हैं। इनमें कार्यकारिणी उपाध्यक्ष एवं वार्ड-62 के पार्षद अनिल वर्मा, वार्ड-78 के संदीप गोयल, वार्ड-37 की दीपिका शर्मा, वार्ड-11 के नरेश कश्यप, वार्ड-31 के कीर्ति घोपला और वार्ड-86 की राहत जहां शामिल हैं। इन छह रिक्त पदों पर नए सदस्यों के चयन की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। चुनाव के बाद कार्यकारिणी समिति का गठन पूरा होगा। इसके बाद रिक्त हुए उपाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। इस तरह 20 नवंबर को होने वाली बैठक नगर निगम की नई कार्यकारिणी के गठन के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। बीते साल में जब अन्य 6 पदों पर चुनाव हुआ था तो उसमें खूब खींचतान देखने को मिली थी। हंगामा इतना बढ़ गया था कि एक बार चुनाव निरस्त कर दिया गया और पार्षद संजय सैनी चुनाव के लिए ही पार्टी से बागी घोषित भी कर दिए गए थे लेकिन बाद में फिर भी दूसरी बार में भी वह चुनाव जीत गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User