फतेहपुर में बारिश और तेज हवाओं से तापमान गिरा:अगले 48 घंटे में ओलावृष्टि का अलर्ट, सरसों, मटर और दलहन की फसलों को नुकसान की आशंका
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में चक्रवातीय तंत्र अर्नब का असर व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से ही जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ ही लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने पूरे इलाके को ठिठुरन से भर दिया है। लगातार मौसम के इस मिजाज से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी इस नए मौसमी तंत्र के सक्रिय रहने से अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का रुख इसी तरह बना रहेगा। विभाग ने अनुमान जताया है कि जिले में लगातार हो रही रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है कि अगले 48 घंटों के दौरान बारिश के साथ-साथ जिले के कुछ इलाकों में तेज ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है। अचानक बदले इस मौसम ने जहां आम जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है, वहीं सड़कों पर चहल-पहल भी कम देखने को मिल रही है। लोग ठंड और बारिश से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। मटर और दलहन को नुकसान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगर बारिश के साथ ओलावृष्टि होती है, तो यह खेतों में खड़ी फसलों, विशेषकर सरसों, मटर और दलहन को नुकसान पहुंचा सकती है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने नागरिकों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बेवजह यात्रा न करने का सुझाव दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)