फरुखाबाद में 400 से 1800 रुपए किलो तक की मिठाइयां:दीपावली पर गिफ्ट पैक बिक रहे, ड्राई फ्रूट और चॉकलेट की भी भारी मांग

Nov 08, 2026 - 16:04
0
फरुखाबाद में 400 से 1800 रुपए किलो तक की मिठाइयां:दीपावली पर गिफ्ट पैक बिक रहे, ड्राई फ्रूट और चॉकलेट की भी भारी मांग
दीपावली पर फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ के बाजारों में मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लोग घरों के लिए मिठाई खरीदने के साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों को देने के लिए गिफ्ट पैक भी पसंद कर रहे हैं। बाजार में मिठाइयों के दाम 400 से 1800 रुपए प्रति किलो तक हैं। चाको बाइट और अंजीर के लड्डू की मांग फर्रुखाबाद शहर की मिठाई दुकानों पर चाको बाइट, अंजीर के लड्डू, गुलाब बाइट और केसर बाइट 1800 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। इनकी अच्छी मांग बताई जा रही है। वहीं, काजू रोल, काजू कतली, काजू कलश, केसर ड्राई फ्रूट बर्फी, पाइनएप्पल लड्डू, ड्राई फ्रूट चाको बॉल और काजू गुजिया 1600 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं। इसके अलावा सोनपापड़ी, गुलाब जामुन, छेना समेत कई तरह की मिठाइयां भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। अन्य मिठाइयों की कीमत 400 रुपए प्रति किलो से शुरू है। राजभोग 40 रुपए प्रति पीस के हिसाब से बिक रहा है। 8000 रुपए तक के गिफ्ट पैक उपलब्ध मिठाई की दुकानों पर गिफ्ट पैक की भी खूब मांग है। बाजार में 1500 से 8000 रुपए तक के गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं। इनमें काजू से बनी मिठाइयों के साथ ड्राई फ्रूट्स रखे गए हैं। कुछ पैक में सिर्फ ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट भी शामिल हैं। दुकानदारों के मुताबिक, दीपावली पर मिठाइयों की बिक्री बढ़ जाती है। इसे देखते हुए त्योहार से पहले ही मिठाइयां तैयार की जाने लगती हैं। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार मिठाइयां और गिफ्ट पैक खरीद रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User