सोनभद्र में दीपावली पर 24 घंटे मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं:सभी सीएचसी पर दो-दो एंबुलेंस आरक्षित, मेडिकल कॉलेज में 10 बेड सुरक्षित
सोनभद्र में दीपावली पर आतिशबाजी और अन्य कारणों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर दो-दो एंबुलेंस आरक्षित रखी गई हैं। इसके अलावा चिन्हित स्थानों पर भी एंबुलेंस तैनात रहेंगी। त्योहार के दौरान अस्पतालों में 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में 10 बेड आरक्षित किए हैं। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। पटाखों से जलने, आंखों में चोट लगने और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी तय मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) रमेश मिश्रा ने बताया कि दीपावली को देखते हुए चिकित्सा विभाग को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। आपातकालीन सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। अस्पतालों में जरूरी दवाओं और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति में तत्काल मिलेगा इलाज सीएमओ ने बताया कि त्योहार के दौरान स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला मुस्तैदी से काम करेगा। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रयास है कि दीपावली के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्घटना होने पर उसे बिना देरी के बेहतर उपचार मिल सके और मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)