फतेहपुर में 36 हजार अभ्यर्थी देंगे PET:पहली पाली के बच्चे बोले - करंट अफेयर्स के सवाल ज्यादा आए लेकिन रहे आसान
फतेहपुर में UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 रविवार को 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो गई है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को जांच के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है। जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के अनुसार, प्रत्येक पाली में 6,024 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी पालियों को मिलाकर जिले में कुल 36,144 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित था, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, बिजली और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं, कोषागार से गोपनीय परीक्षा सामग्री सुरक्षित पहुंचाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी पूरा कराया जा चुका है। बाहरी जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और रेलवे स्टेशन मास्टर को विशेष निर्देश दिए गए हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन करके अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन आसानी से जान सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)