प्रतापगढ़ में पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई:ग्रामीणों ने दौड़ाया तो बाइक छोड़कर भागे हमलावर, पुलिस ने बाइक जब्त की

Oct 25, 2026 - 14:45
0
प्रतापगढ़ में पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई:ग्रामीणों ने दौड़ाया तो बाइक छोड़कर भागे हमलावर, पुलिस ने बाइक जब्त की
प्रतापगढ़ के बिहारगंज बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की पिटाई की गई। इसी दौरान बाइक से पहुंचे चार से छह लोगों ने एक पक्ष के व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। लोगों ने उन्हें दौड़ाया तो हमलावर अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाइक को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे बिहारगंज बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच बाइक सवार चार से छह लोग मौके पर पहुंचे और एक पक्ष के व्यक्ति के साथ मारपीट करने लगे। यह देखकर आसपास मौजूद लोग हमलावरों को दौड़ाने लगे। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही चिलबिला चौकी की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस मौके पर मिली मोटरसाइकिल को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि इसी बाइक से आरोपी घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User