बागपत में PET परीक्षा के लिए एएसपी ने सुरक्षा जांची:प्रवीण कुमार चौहान ने केंद्रों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश
बागपत में 25 अक्टूबर से शुरू हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद दूसरी पाली की परीक्षा के लिए केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया। दोपहर एक बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई, जबकि दोपहर 2:30 बजे तक केंद्रों पर एंट्री दी गई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शुरू होनी है। परीक्षा के मद्देनजर एएसपी प्रवीण कुमार क्षेत्राधिकारी सुकन्या शर्मा और थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। सीओ सुकन्या शर्माने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन इस बात का भी ध्यान रख रहा है कि जांच प्रक्रिया के दौरान परीक्षार्थियों को अनावश्यक परेशानी न हो और परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। नकल माफियाओं और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान नहीं बताया सुरक्षा व्यवस्था
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)