पीईटी के लिए 19 केंद्र, 16,800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा:2 पालियों में होगा एग्जाम, CCTV से निगरानी; बायोमेट्रिक सत्यापन और तलाशी के बाद मिलेगी एंट्री

Oct 24, 2026 - 16:15
0
पीईटी के लिए 19 केंद्र, 16,800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा:2 पालियों में होगा एग्जाम, CCTV से निगरानी; बायोमेट्रिक सत्यापन और तलाशी के बाद मिलेगी एंट्री
देवरिया में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को जिले के 19 केंद्रों पर 16,800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में 8,400 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा के दौरान केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल भी तैनात रहेगा। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद मिलेगा प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन और तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा। जिला प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। कक्ष निरीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण परीक्षा की तैयारियों के तहत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने कक्ष निरीक्षकों से समय का पालन कराने, प्रवेश पत्र का सत्यापन करने और परीक्षार्थियों की जांच करने को कहा। उन्होंने परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User