पीलीभीत में तालाब किनारे दिव्यांग युवक का शव मिला:परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

Nov 16, 2026 - 22:37
0
पीलीभीत में तालाब किनारे दिव्यांग युवक का शव मिला:परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के आजमपुर बरखेड़ा गांव में सोमवार शाम तालाब के किनारे पानी में 20 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव मिला। परिजन उसे 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घर से निकला, कुछ देर बाद तालाब में मिला सौरभ कश्यप पुत्र श्यामाचरन सोमवार शाम करीब छह बजे घर से बाहर निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान वह गांव के तालाब के किनारे पानी में पेट के बल पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित किया अस्पताल में डॉक्टर राहुल कुमार ने जांच के बाद सौरभ को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने लिखित सूचना थाने भेजी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर सुनील राणा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर राहुल कुमार ने बताया कि परिजन युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर आए थे। मामले की सूचना पुलिस को भेज दी गई है। अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट अवधेश कुमार के मुताबिक, परिजन सौरभ को शाम करीब 7:30 बजे एंबुलेंस से अस्पताल लाए थे। डॉक्टर की जांच में वह मृत पाए गए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User